यूपी सरकार अगले महीने से रोजाना 25 लाख लोगों का कराएगी टीकाकरण

 
सरकार ने जुलाई, 2021 में पूरे देश में 1 करोड़ वैक्सीन रोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश का प्रतिदिन का लक्ष्य करीब 20 लाख डोज लगाने का होगा। इसलिए सभी जिलाधिकारी 25 लाख रोजोना के अनुसार कार्ययोजना बनायें। अभी से उसकी तैयारी शुरू कर दें। 
 
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 25 लाख वैक्सीन डोज देने के लिए बड़े पैमाने पर कोल्डचेन, सेशन्स, वैक्सीनेटर्स आदि की व्यवस्था करनी होगी। वैक्सीनेशन के लिए विकास खण्ड एवं नगरीय निकाय में क्लस्टर बनाने पड़ेंगे। इनमें वैक्सीनेशन ड्राइव से ठीक तीन दिन पहले जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उसके बाद अगले तीन दिन तक वैक्सीनेशन का कार्य होगा। जागरूकता कार्यक्रमों में लोगों की शंकाओं का निवारण किया जाये तथा जागरूक गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों का भी इस कार्य में सहयोग लिया जाये। प्रचार-प्रसार के कार्य में एएनएम, आशा कार्यकत्री, आगनबाड़ी वर्कर्स, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारियों आदि को भी लगाया जाये। 


उन्होंने कहा कि डेली वैक्सीनेशन की संख्या के साथ-साथ कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को भी बढ़ाये जाने की जरूरत है। प्रत्येक पॉजिटिव केस पर कम से कम 25 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कराकर टेस्टिंग कराई जाये। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाये। ऑक्सीजन प्लान्ट्स की स्थापना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि 416 प्लान्ट्स में से 72 प्लान्ट लगाये जा चुके हैं। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सभी प्लान्ट्स अधिकतम 31 जुलाई, 2021 तक स्थापित होकर चालू हो जाएं। सीएचसी स्तर पर ऑक्सीजन की व्यवस्था हो रही है। उन्होंने 50 बेड से अधिक के निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन प्लान्ट लगाने का आदेश दिया। इसके लिए अस्पताल संचालकों के साथ बैठकें कर इसे सुनिश्चित कराया जाये।
 
उन्होंने कहा कि जहां पर प्लान्ट लगने हैं, साइट डेवलपमेन्ट का कार्य पहले से ही पूरा कर लिया जाये। कमिश्नर-डीएम इसकी समीक्षा कर लें और नोडल अधिकारी स्वयं इस कार्य को मॉनीटर करें। ऑक्सीजन प्लान्ट लगाने वाले वेन्डर से पहले से सम्पर्क व समन्वय कर लिया जाये। ताकि सभी प्लान्ट्स समय से स्थापित होकर क्रियाशील हो जायें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें