केजरीवाल मॉडल को चाहती है यूपी की जनता- सभाजीत सिंह

 
लखनऊ। जनता के प्यार से यूपी में तेजी से बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का परिवार प्रदेश में परिवर्तन की पृष्ठभूमि तैयार करेगा। केजरीवाल सरकार की नीतियों का परिणाम है कि आज प्रदेश के हर गांव में दिल्ली मॉडल पर चर्चा हो रही है। यूपी की जनता दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को चाहती है। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और इसके लिए वह आम आदमी पार्टी को भरपूर प्यार दे रही है। 
 
सोमवार को ये बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विभिन्न क्षेत्र एवं दलों से आए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जब से उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है तब से लगातार जनता का समर्थन हमें मिल रहा है। हर जिले में आज आम आदमी पार्टी का अपना मजबूत संगठन है। पंचायत चुनाव की सफलता ने साबित कर दिया है कि पार्टी यूपी में परिवर्तन लाकर प्रदेश का संपूर्ण विकास कर सकती है। गांव गांव में आज दिल्ली जैसे सरकारी स्कूल और अस्पतालों की चाहत जताई जा रही है। इसके लिए लोग आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं।
 
योगी सरकार के भ्रष्टाचार से खिन्न प्रदेश की जनता यहां साफ-सुथरी छवि और विकास को प्राथमिकता देने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती है। सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रही हर छोटी बड़ी घटना पर आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को लगता है कि आम आदमी पार्टी योगी सरकार के खिलाफ मुख्य विपक्ष की भूमिका को निभा रही है। सभाजीत सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिवक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया। कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी परिवार को और मजबूती मिलेगी

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें