वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं प्रदेश के

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है।
 
गत 24 घंटे में प्रदेश में 6.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 4.4 मि0मी0 के सापेक्ष 152 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 143.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 63.1 के सापेक्ष 228 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 40 टीमें तैनाती की गयी है, 83 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 109 मेडिकल टीमें लगायी गयी है।
 
एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 152 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 2200 फूड पैकेट वितरित किये गये। अब तक कुल 11,701 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 305 बाढ़ शरणालय तथा 382 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 05 अब तक कुल 42 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2492 तथा अबतक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 27,276 है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें