अखिलेश के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह, दीर्घायु के लिए किया हवन-पूजन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पूरे प्रदेश में बृहद स्तर पर आयोजन शुरू हो गये हैं। समाजवादी सरकार में निर्मित जनेश्वर मिश्र पार्क में मुख्य प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद राजेन्द्र चैधरी ने पीपल एवं जामुन के वृक्ष रोपित किये।
 
कोरोना संकट काल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों को भोजन उपलब्ध करा रही समाजवादी रसोई का आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने निरीक्षण किया और ट्रामा सेंटर में भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये। समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव के नेतृत्व में तेईस दिन से लगातार पक्का पुल स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर रसोई चल रही है। सिद्ध पीठ मां-चन्द्रिका देवी प्रांगण में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सागर यादव द्वारा हवन-पूजन और केक काटकर भव्य तरीके से आयोजन किया गया।
 
 
मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों में फल और मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर सर्वेश यादव, सुशील यादव, अच्छे लाल, राम सिंह, राजन, दीनू यादव, अतुल फरहान, धर्मपाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना हेतु हवन-पूजन का आयोजन हुआ। नवीन धवन ‘बन्टी‘ एवं देवेन्द्र यादव जीतू के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सुशील दीक्षित महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम सागर यादव, मुकेश शुक्ला, डाॅ0 आशुतोष वर्मा, यश भारती विभूषित मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, ताराचन्द्र, प्रदीप शर्मा, मेजर आशीष चतुर्वेदी, सरदार जगदेव सिंह जग्गा जिलाध्यक्ष पीलीभीत, संजय सविता विद्यार्थी, रजिया नवाज एवं मंजू यादव सहित अन्य की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
 
इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिवस की पूर्व संख्या पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के नेतृत्व में लीलावती मुन्शी बालगृह, लखनऊ में अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर उन्हें उपहार भेंट किये गये। दिलकुशा फुटबाल ग्राउण्ड में अखिलेष यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर पूर्व एम.एल.सी. डाॅ0 मधु गुप्ता आदि ने वृक्षारोपण किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें