उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता-दर्शन, त्वरित गति से किया समस्याओं का निस्तारण

लखनऊ। मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समस्याग्रस्त हर व्यक्ति की समस्याओं का सार्थक व सकारात्मक समाधान किया जायेगा। मौर्य ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान किया जाना सरकार की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता भी है, हम अपनी प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जन समस्याओं के निराकरण का हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि जनता को सही समय से न्याय मिले।
 
मौर्य आज अपने कैंप कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में जनसमस्याएं सुन रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधे रू-ब-रू होते हुये उनकी समस्याएं सुनीं व उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जनता दर्शन में आज फरियादियों का काफी मजमा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये तमाम लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी,जिनके निस्तारण के निर्देश उन्होने संबंधित अधिकारियों को दिए। मौर्य ने यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि किसी फरियादी को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े। उन्होने कहा कि जिन लोगो ने अपनी समस्याएं रखी है, उनके निस्तारण के बारे मे की जा रही कार्यवाही से फरियादियो को सूचित भी किया जायेगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें