कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं, वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबन्ध सुरक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 0.7 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 3.6 मि0मी0 के सापेक्ष 19 प्रतिशत है।
 
इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 127.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 49.5 के सापेक्ष 258 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 33 टीमें तैनाती की गयी है, 48 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 60 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटों में 120 फूड पैकेट वितरित किए गये। अब तक कुल 4941 फूड पैकेट वितरित किए गये हैं।
 
उन्होंने बताया कि गंगा नदी-कचला ब्रिज बदायूँ में, शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, घाघरा नदी-तुर्तीपार बलिया में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 288 बाढ़ शरणालय तथा 343 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 06 अब तक कुल 28 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 955 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 18,750 है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें