जन समाज सेवा संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

लखनऊ। जन समाज सेवा संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष रोपण एवंम राशन सामग्री वितरण की गई।

आज दिनांक 05/06/2021 को जन समाज सेवा संस्था द्वारा शिवम पार्क,पीली कॉलोनी ऐशबाग लखनऊ में वृक्ष रोपण एवं तुलसी के पौधे वितरित किये गये, संस्था के सभी सदस्यों ने पर्यावरण से प्रेरित होकर अपने घरों में पौधे लगाए। 

जब हमारे नगर में हमारे आस पास हरियाली होगी तभी हम स्वच्छ हवा में सांस ले पाएंगे और स्वस्थ रहेंगें, संस्था के अध्यक्ष रनजीत सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1972 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में पर्यावरण और प्रदुषण पर पहला अंतर राष्टीय स्तर सम्मेलन आयोजित किया गया।


इसके बाद से हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाते है। इस अवसर पर जन समाज सेवा संस्था के सदस्यों  ने  तुलसी, नीम, के पौधों का वितरण किया तथा सभी से अपने घरों में पौधे लगाने तथा अपने आस पास की खाली जगह पर पेड़ लगाने की अपील की।

संस्था के द्वारा आज लाल कुआ गुरूद्वारा सहाब के बाहर जरूरतमंद परिवारो को राशन सामग्री का भी वितरण किया। इस अवसर पर अनेक सिंह, सुशील अग्रवाल,  मनरीत सिंह, बलवंत सिंह, जसवंत सिंह, अजय (राधे)कुलदीप सिंह, उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें