यमुना नदी पर सेतु निर्माण हेतु रू0 87करोड़ 79लाख 57हजार की वित्तीय स्वीकृति की गयी प्रदान

बांदा। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद बांदा में बबेरू-मरका मार्ग के मरकाघाट पर सेतु निर्माण कार्य हेतु रू0 87 करोड़ 79 लाख 57 हजार की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है।

इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि जारी शासनादेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबन्धों व दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।