एशियन विकास बैंक सहायतित 08 परियोजनाएं शीघ्र होगी पूर्ण- केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एशियन विकास बैंक सहायतित सभी 8 परियोजनाओं शीघ्र पूरा करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मौर्य ने बताया कि रू०2074.38 करोड़ 8 मार्गों के कराए जा रहे  चौड़ीकरण/ सुदृढ़ीकरण कार्यो मे 5 पूर्ण हो गए हैं, तीन में 90 से 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और शेष कार्यों को  2 माह के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा करा लिया जाए।

लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष पी० के० सक्सेना ने बताया कि 424 किलोमीटर की इन परियोजनाओ मे फतेहपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर ,मुजफ्फरनगर /बागपत की परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। कुशीनगर /देवरिया की परियोजना का कार्य परियोजना कार्य 91 प्रतिशत, लखनऊ /उन्नाव की परियोजना का कार्य 96 प्रतिशत और जनपद की एटा की परियोजना का कार्य 97 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस तरह  इन सभी 8 परियोजनाओं पर अब तक रू०1839 .46  करोड़ की धनराशि व्यय जा चुकी है। सक्सेना ने बताया फतेहपुर में हुसैनगंज -हठगांव- अलीपुर मार्ग (35 किलोमीटर) पर 140.16  करोड़ ,सुल्तानपुर जनपद में सुल्तानपुर मे हलियापुर -कूडे़भार मार्ग पर (95 किलोमीटर) 420.34 करोड़, अलीगढ़ मे नानक- दादऊ मार्ग (30 किलोमीटर) पर रू०154.30 करोड़ ,बुलंदशहर में बुलंदशहर -अनूपशहर मार्ग पर (36 किलोमीटर) 164.11 करोड़ औरमुजफ्फरनगर /बागपत जिले में मुजफ्फरनगर -बड़ौत मार्ग पर (59 किलोमीटर) 295.06 करोड़ खर्च कर परियोजनाओं को पूर्ण किया गया है।

ठेकेदार द्वारा अनुरक्षण कार्य अभी किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर/ देवरिया जनपद में कप्तानगंज -हाटा -गौरी बाजार- रुद्रपुर मार्ग (84 किलोमीटर) का 91 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और इस पर रू०307.95 लिए व्यय किये जा चुके हैं। यह कार्य 3 महीने के अंदर पूरा करा दिया जाएगा ।उन्नाव /लखनऊ के अंतर्गत मोहनलालगंज- मौरावां मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 96 प्रतिशत पूरा पूरा करा दिया गया है और इस पर रू०212.16 करोड़ व्यय किये जा चुके हैं, यह कार्य अक्टूबर माह में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। एटा मे अलीगंज -सोरो मार्ग का कार्य )45 किलोमीटर) 97 प्रतिशत पूरा हो गया है और इस पर रु०145.38 करोड़ की धनराशि व्यय हो चुकी है और यह कार्य अगस्त माह में पूरा होना संभावित है।

इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 278 मिलियन यूएस डॉलर है, जिसमें ऋण की धनराशि 195 मिलियन यूएस डॉलर है। ज्ञातव्य है इस परियोजना में 70प्रतिशत धनराशि एशियन डेवलपमेंट द्वारा तथा 30 प्रतिशत धनराशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। उपमुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं निर्धारित समय सीमा के अंदर अवशेष कार्य अनिवार्य  रूप से पूरे कराए जाएं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें