गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 1362 लोगों को आज लगाई गई वैक्सीन

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में आज 18 प्लस और 45 प्लस के दोनों ग्रुपों में मिलाकर 1045 कोविडशीलड और 317 कोवैक्सीन की दूसरी डोज कुल 1362 लोगों को वैक्सीन लगाई गई यह जानकारी कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह ने अपने दी। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि आज हमारे लिए बड़े गर्व का दिन है 

आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में वैक्सीन की कुल संख्या 31000 के पार कर गई जो लखनऊ में सर्वाधिक है यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाकर इतनी महान जन सेवा कर पाए हैं सेवा का अवसर देने के लिए शासन और प्रशासन का भी हार्दिक आभार। इस ऐतिहासिक जादुई आंकड़े पर पहुंचने के अवसर पर जन समाज सेवा संस्था ने गुरुद्वारा साहब में सभी लोगों को लंगर खिलाया और मेडिकल टीम को सम्मान चिन्ह और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।

उनके इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए संस्था के अध्यक्ष सरदार रंजीत सिंह ने उन सब का आभार प्रकट किया। गुरुद्वारा साहब में वैक्सीनेशन की व्यवस्था का प्रबंध सतपाल सिंह मीत, हरविंदरपाल सिंह नीटा कुलदीप सिंह सलूजा राजवंश सिंह बग्गा के अतिरिक्त खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी अध्यापक तथा गुरुद्वारा साहब के मीडिया मैनेजर जसबीर सिंह सेवादार रंजीत सिंह दीपक सिंह किशन सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें