गरीब, बुनकरों की फिक्र नहीं, बड़े पूंजीपतियों की पक्षधर है भाजपा- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बुनकरों की महत्वपूर्ण सहभागिता एवं महत्व है। समाजवादी पार्टी हमेशा बुनकरों के साथ रही है। भाजपा ने उनके साथ अन्याय किया है। उसे गरीबों, बुनकरों की फिक्र नहीं, वह बड़े पूंजीपतियों की पक्षधर है।

समाजवादी सरकार ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी थी, भाजपा ने बिजली महंगी कर दी है। मंहगाई ने बुनकरों की आजीविका पर आघात किया है। उनका व्यापार चौपट हो गया है। अखिलेश यादव आज बुनकर अधिकार संगठन की ओर से आयोजित बुनकर समाज की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बुनकर आयोग के गठन के साथ समाजवादी पार्टी बुनकरों की मांगों पर सरकार बनने पर उदारता के साथ विचार करेगी। समाजवादी सरकार ने भदोही में कारपेट उद्योग के विकास में मदद के साथ लखनऊ में अवध शिल्प ग्राम और नोएडा में मुबारकपुर में बुनकरों को सुविधाएं दी थी। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं किया। इस सरकार को तो सिक्स सिक्सटी क्रिटिकल थर्मल प्लांट की जानकारी भी नहीं होगी। दरअसल इस भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है।

जनकल्याण की योजनाओं पर भाजपा सरकार का ध्यान नहीं। वह समाजवादी सरकार की योजनाओं को ही अपना बता रही है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। उसकी साजिशों से सावधान रहना है। उन्होंने सभी से कोविड संक्रमण से बचाव करने पर भी जोर दिया। बुनकर समाज की ओर से विधायक रफीक अंसारी और बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने कहा कि बुनकर समाज हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ रहा है। भाजपा राज में बुनकरों की दुर्दशा हुई है। बुनकरों ने संकल्प लिया है कि वे सन् 2022 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। भाजपा अब सत्ता में नहीं आएगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें