अखिलेश यादव का जन्मदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों और सपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पूरे प्रदेश में विविध प्रकार के आयोजन हुए। अखिलेश यादव का जन्म दिन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों की जनता, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास  से मनाया।

प्रदेश कार्यालय लखनऊ के बाहर अरमान खान एवं राजन त्रिवेदी ने भंडारा का आयोजन कर उपस्थित लोगों के बीच फल भोजन, मास्क, सेनिटाइजर, पौधा वितरित किया। नवीन धवन (बंटी) और देवेन्द्र सिंह यादव, दीपक पाण्डेय टेशू एवं आलोक त्रिपाठी ने भंडारे के माध्यम से भोजन का वितरण किया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा0 राजपाल कश्यप के नेतृृत्व में कैम्प कार्यालय दारूलसफा में गरीबों और जरूरतमंदों में राशन वितरण एवं चिनहट में 48 पौधे रोपित किए। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, निराला नगर के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। सरोजनीनगर में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग यादव के नेतृत्व में सरोसा-भरोसा प्राथमिक विद्यालय में 48 पौधे रोपित किए गये। समाजवादी रसोई की ओर से पक्का पुल स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर पर अखिलेश यादव का जन्मोत्सव आयोजन हुआ।

इस अवसर पर 40 किलो का केक काटा गया और 12 घंटे भंडारा चलाया गया। इसका आयोजन समाजवादी युवजन सभा के नि0 राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने किया। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में निर्मित लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के नेतृत्व में राहगीरों को भोजन, मिठाई और केक वितरित किया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के संयोजन में लोहिया हॉस्पिटल में भोजन वितरण कार्यक्रम हुआ। जितेन्द्र कुशवाहा, ओम यादव, अखिलेश कुमार, लाल बाबू ने सहयोग किया। समाजवादी छात्र सभा द्वारा जानकी वाटिका और अधिवक्ता धीरज यादव ने रिवाज पैलेस हंसखेड़ा, पारा में अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना के लिए सुंदर कांड का आयोजन किया लोहिया इस्टीटयूट में टी0डी0 सिंह ने मरीजों के बीच भोजन सामग्री का वितरण किया।

खम्मन पीर चारबाग मजार पर समाजवादी युवजन सभा ने चादर चढ़ाकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए दुआ मांगी। इस अवसर पर शैलेश कुमार शैलू सहित युवजन सभा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री के0के0 गौतम ने केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। बख्शी का तालाब विधान सभा के चिनहट, टेरा खास में राम सागर यादव और छठा मील फायर ब्रिगेड स्टेशन पर विजय सिंह यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और पौधारोपण किया गया। डा0 आशुतोष वर्मा के नेतृृत्व में मनकामेश्वर मंदिर में हवन-पूजन और अनाथालय में बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन मनाया गया। श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में केक और फल वितरित किया गया।

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने हनुमान सेतु मन्दिर, शाहमीना शाह की मजार और मेडिकल कालेज सहित अन्य जगहों पर गरीबों में फल वितरण कर 2022 में समाजवादी सरकार बनाने की प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम का आयोजन मो0 आजम खान और रूबी खान ने किया। लखनऊ सेन्ट्रल बार के हाल में केक काटकर अधिवक्ताओं ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष सुनील द्विवेदी और महामंत्री बृजेश यादव की उपस्थिति में अधिवक्ता सभा की प्रदेश सचिव ममता सिंह ने आयोजन किया। कल्ले मन शिवालय, अलीगंज मंदिर में अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य बने रहने के लिए पूजा की गयी। गरीब-जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया। यह आयोजन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में हुआ।

लखनऊ के शेखर हास्पीटल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन राहुल सिंह ने किया। पूजा शुक्ला ने महर्षि विश्वविद्यालय के पास अखिलेश यादव की विकास नीतियों पर आधारित वीडियांे प्रोजेक्टर से जागरूकता अभियान चलाया। महिला सभा ने एस0बी0एन0 इण्टर कालेज, नरपत खेड़ा में 11 पौधों का वृृक्षारोपण और अन्नदान कार्यक्रम किया गया। जिसका आयोजन बन्दना चतुर्वेदी ने किया। समाजवादी साहू-राठौर सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया। कल्ली पूरब लखनऊ में केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। जिसका आयोजन एस0के0राय ने किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें