भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वृक्षारोपण कर सस्य श्यामला धरा का दिया संदेश

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वृक्षारोपण करके सस्य श्यामला धरा का संदेश दिया। सिंह ने कहा कि पार्टी ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से वृक्षारोपण अभियान प्रारम्भ किया, जो 6 जुलाई तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ ही सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे जनसरोकार के कार्यों से जुड़कर अपने राजनीतिक कर्तव्यों के साथ ही राष्ट्रीय, सामाजिक तथा मानवीय कर्तव्यों का भी पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते है। यही कारण है कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य है और भाजपा अतुलनीय है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही योग, वृक्षारोपण, स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों के साथ पर्यावरण को संरक्षित व संवर्धित करने का निरन्तर कार्य कर रही है और वृक्षारोपण में जनभागीदारी से यह अभियान बना है।


योगी सरकार ने आज 25 करोड़ से अधिक पौधे रोपित करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। पर्यावरण संवर्धन के सरकार के इस निर्णय का अभिनंदन है। सिंह ने कहा कि पार्टी ने 23 जून से वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया है। अभियान में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, संासद, विधायक, नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, पंचायत सदस्य, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य जनसहभागिता के साथ प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति हम सभी का संरक्षण करती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रकृति का संरक्षण करें तभी हमारा संरक्षण संभव है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें