योगी सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी ने किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ। कांग्रेस के मिशन उत्तर प्रदेश की शुरुआत करने लिए पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गई हैं। अमौसी एयरपोर्ट से लेकर हजरतगंज तक प्रियंका वाड्रा का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
 
सबसे पहले वह जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचीं और पुष्पाजंलि अर्पित की। यहां प्रियंका ने प्रदेश में फैले जंगलराज, पंचायत चुनाव में हुई हिंसा, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भय के माहौल के खिलाफ मौन धरने पर बैठ गईं। करीब दो घंटे चले इस धरने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय रवाना हुईं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि मैंने मौन व्रत इसलिए किया क्योंकि उत्तर प्रदेश में संविधान नष्ट हो रहा है। लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कोरोना की दूसरी लहर में बहुत अच्छा काम करने का प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकासवाद चल रहा है।
 
यह कैसा विकासवाद है जब कोरोना की दूसरी लहर थी तब पंचायत चुनाव करवाए गए। कितनी ज्यादा मौतें हो गईं। प्रियंका वाड्रा ने कहा कि आपने चुनाव कराए लेकिन परिणाम इच्छानुसार नहीं आए। जब जिला पंचायत और ब्लाक अध्यक्ष के चुनाव हुए तो हिंसा हुईं, महिलाओं के वस्त्र खींचे जा रहे थे। कही बम फट रहे थे। क्या सोच रहे थे आप कि जनता चुप रहेगी? विपक्ष चुप रहेगा? जिस तरह से लोकतंत्र पर वार हो रहा है वह कोई नई बात नहीं है। पूरा प्रयास लोकतंत खत्म करने का था। हम लोकतंत्र बचाने आए हैं। जनता के पक्ष में बोलने आये हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। यदि पीएम आपके सीएम की महिला सुरक्षा पर प्रशंसा कर रहे हैं तो आप खुद समझें कि आज तक सरकार ने क्या किया?

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें