राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर गुरुद्वारा नाका हिंडोला में किया गया अरदास समागम

लखनऊ। भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह के जन्मदिन के शुभ मौके पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास समागम का आयोजन लखनऊ की लोकप्रिय महापौर संयुक्ता भाटिया कैंट के ऊर्जावान विधायक सुरेश तिवारी और महानगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।


अरदास समागम में भाजपा लखनऊ महानगर के अनेक पदाधिकारी लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत हरमिन्दर सिंह टीटू, हरविंदरपाल सिंह नीटा लखविंदर सिंह लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वर्मानी विशिष्ट सलाहकार राजेंद्र सिंह दुआ महामंत्री अन्नू मिश्रा जसविंदर सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी सहित अनेक सभासद भाजपा पदाधिकारी तथा अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी तथा सिख समाज के लोगों ने शामिल होकर माननीय राजनाथ सिंह की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की अरदास की।


लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स0 राजेंद्र सिंह बग्गा ने महापौर संयुक्ता भाटिया विधायक सुरेश तिवारी नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा जसविंदर सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश पंजाब पंजाबी अकेडमी सहित आए हुए सभी गणमान्य भाजपा पदाधिकारियों और सभासदों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। लखनऊ गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने अरदास समागम का संचालन किया। अरदास के बाद प्रसाद और मिष्ठान वितरण किया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें