निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित मानक के साथ फ्लाईओवर को कराया जाये पूर्ण- मुख्य सचिव

लखनऊ मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जनपद लखनऊ में शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के संरेखण में एलीवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
 
अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि जनपद लखनऊ में शहीद पथ से लखनऊ एयरपोर्ट को जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग के संरेखण में एलीवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित मानक एवं उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराया जाये। इससे पूर्व बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश द्वारा निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें