मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि यह त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी को खुशियां बांटने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढऩे और पर्व मनाने की अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें