पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत फिर बिगड़ गई है। कुछ दिन से उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार सुबह से उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा है। खबर मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर कल्याण सिंह का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

दरअसल, कुछ देर पहले ही अस्पताल की ओर से कल्याण सिंह की तबीयक को लेकर बुलेटिन जारी किया गया है। जिसमें उनके हेल्थ के बारे में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह को सांस लेने के साथ-साथ पेट फूलने की शिकायत थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की, तमाम तरह की जांचें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कल्याण सिंह से मिल कर उनका कुशल क्षेम पूछा व उनके स्वास्थ्य में आ रहे सुधार के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें।

बता दें कि कल्याण सिंह को इसी महीने 4 जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया थाइससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। लेकिन बाद में सुधार नहीं हुआ तो दूसरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें