रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया लोकार्पण


लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को लखनऊ भाजपा नेता स्वर्गीय लालजी टंडन की साढ़े 12 फीट की कांस्य प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया सहित कई लोग मौजूद थे।


इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं लालजी टंडन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। टण्डन की प्रतिमा अनावरण के लिए नगर निगम बोर्ड और महापौर को धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि टण्डन ने नगर निगम के पार्षद के रूप में राजनीतिक यात्रा शुरू की। बिहार व मध्यप्रदेश के राज्यपाल रहे। समाज के हर तबके में उनके प्रशंसक थे।


पटना राजभवन में उनके साथ बात हुई, उनके पास कई स्मृतियां थीं। लखनऊ की जनता ने भी उन्हें पूरा स्नेह दिया। उनके वयोवृद्ध पुत्र गोपाल टण्डन उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर समस्या का समाधान बाबूजी के पास था। कोई भी कार्यकर्ता उनके पास से मायूस होकर नहीं लौटा। सभी धर्मों में उनकी स्वीकार्यता थी। अटल और बाबूजी की का साथ बना रहेगा।


विकास में उनका आशीर्वाद बना रहेगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाबूजी को लखनऊ तक सीमित नहीं रखें, बाबूजी पूरे प्रदेश के थे। पूरे प्रदेश की जनता उनके पास आती थी। बाबूजी ने ऐसा पदचिह्न बनाया है कि उसका अनुसरण करना चाहिए। जैसे बाबूजी ने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा वैसे ही हम भी रखें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें