उपनिबंधक कार्यालयों में महिला अधिकारियों को समस्त कार्य संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बताया है कि जनपद बाराबंकी के सभी उपनिबंधक कार्यालयों में महिला अधिकारियों को समस्त कार्य संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होंने बताया कि निबंधन कार्यालय में सहायक महानिरीक्षक निबंधन के पद पर वंदना सिंह के साथ ही, 06 उपनिबंधकों के पद पर उप निबंधक नवाबगंज, सुनीता बाजपेयी, उपनिबंधक हैदरगढ़, निधि चतुर्वेदी, उपनिबंधक फतेहपुर, विभा द्विवेदी, उपनिबंधक रामनगर, सांची कुमारी, उपनिबंधक सिरौलीगौसपुर, मीनाक्षी श्रीवास्तव और उपनिबंधक रामसेनहीघाट, दीप्ति शुक्ला को प्रभार दिया गया है।
 
उपनिबंधक के साथ ही सहायक निरीक्षकों का प्रभार भी महिला अधिकारियों को दिया गया है। जनपद बाराबंकी के ये कार्यालय महिला अधिकारियों की कार्य कुशलता एवं विशिष्ट कार्य शैली के कारण अपनी अलग पहचान बना रहें हैं और स्टाम्प विभाग में महिलाओं की अग्रणी भूमिका और बढ़ती सहभागिता अन्य विभागों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी। जायसवाल आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्यों के त्वरित संचालन के संबंध में बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में महिला सशक्ति करण को बढ़ावा देने के लिए स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि विभागीय कार्यों में महिलाओं की अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ायी जाये और उनके नैसर्गिक नेतृत्व गुणों का लाभ विभाग को मिल सके।
 
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री ने बताया कि यह एक सुखद संयोग है कि स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर वीना कुमारी और आई0जी0 स्टाम्प पद पर डा0 रोशन जैकब जैसी सशक्त महिला अधिकारी पूरी निष्ठा एवं लगन से विभाग कोे अलग पहचान दिला रही है। स्टाम्प मंत्री ने उम्मीद जताई है, कि विभाग की यह पहल सभी महिलाओं के आगें बढ़ने और समाज के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन होने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें