अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को पसंद कर रही है यूपी की जनता- सभाजीत सिंह

लखनऊ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को यूपी में लागू करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है। बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। सभाजीत सिंह ने कहा कि योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं। प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत न होगा कि आप  के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है।

पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। इस मौके पर प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी मीनाक्षी श्रीवास्तव तथा प्रदेश सचिव एवं सदस्यता अभियान प्रभारी दादरी अशोक कमांडो, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, जिला महासचिव व प्रवक्ता संजीव निगम, महानगर अध्यक्ष प्रशांत रावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें