कैबिनेट मंत्री पियूष गोयल को मिली थावरचंद गहलोत की जगह

प्रयागराज भाजपा ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में कैबिनेट मंत्री पियूष गोयल को नियुक्त किया है। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता थे। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पियूष गोयल को भाजपा ने राज्यसभा में नेता सदन बनाये जाने का ये बड़ा फैसला लिया है।
 
संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है। बता दें कि इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें अब कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसलिए राज्यसभा में सरकार की ओर नेता सदन का पद रिक्त हो गया था। अब संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने वाला है तो राज्यसभा नेता सदन की नियुक्ति अनिवार्य हो गई।
 
बीजेपी ने राज्यसभा में कैबिनेट मंत्री पियूष गोयल को नेता सदन बनाये जाने की घोषणा की है। हाल ही में हुए नए कैबिनेट विस्तार में कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें