सरकार की लोकतंत्र विरोधी साजिशों के खिलाफ सपा ने रोष व्यक्त किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों की सभी तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित अपना 16-सूत्रीय मांग पत्र जिलों के अधिकारियों को सौंपा।

अखिलेश यादव ने क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा सरकार द्वारा की गई धांधली और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन की अपील की थी। राज्य भर में लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह तो सर्वविदित है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी के सदस्य भाजपा से ज्यादा विजयी हुए थे। लेकिन भाजपा ने छल-बल और प्रलोभन के अलावा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करते हुए अध्यक्ष पदों पर कब्जा जमा लिया है।

भाजपा ने अपने विपक्ष के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का हर तरह से उत्पीड़न किया है। जिस तरह से भाजपा ने जनादेश की अवमानना करते हुए लोकतंत्र की हत्या की है उससे पूरे प्रदेश में क्षोभ की लहर व्याप्त है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में भाजपा सरकार की नाकामियों का भी उल्लेख है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें