09 से 10 अगस्त तक कांग्रेस, भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान चलाकर करेगी प्रदर्शन- विकास श्रीवास्तव

लखनऊ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी प्रियंका गांधी के आवाहन पर अगस्त क्रांति दिवस 09 अगस्त से 10 अगस्त तक दो दिवसीय भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान चलाकर प्रदेश के प्रत्येक जनपदों के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला उत्पीड़न की घटनाओं एवं प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सड़कों पर मार्च/प्रदर्शन करेगी।

उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि साढ़े चार साल में योगी सरकार के कुशासन, लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रदेश का नौजवान बेरोजगार सड़कों पर अपने हक की आवाज उठा रहा है। प्रदेश सरकार गूंगी-बहरी बनी हुई है और युवाओं, छात्रों के उत्पीड़न में योगी पुलिस सबसे आगे है। प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि लगभग 8 महीने से उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर किसान संगठन व आम किसान तीनो किसान विरोधी काले कानूनों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, 11 बार केन्द्र सरकार से उनके प्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बात-चीत भी किया लेकिन मोदी सरकार के अहंकार के कारण उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है।

सरकार के ऐसे तमाम जनविरोधी मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस आन्दोलनरत है। कई बार ज्ञापन, प्रदर्शन के बावजूद सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रही है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चला रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की जनविरोधी नीतियोें के खिलाफ, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और गिरती हुई कानून व्यवस्था समेत जनविरोधी कार्यक्रमों को लेकर ‘‘भारत छोड़ो आन्दोलन’’ की वर्षगांठ पर प्रदेश कंाग्रेस के समस्त विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में मार्च और प्रदर्शन करके सरकार को चेताने का कार्य कांग्रेसजन करेंगे। जिसमें सम्बन्धित विधानसभाओं के पूर्व विधायक, सांसद से लेकर कार्यकर्ताओं की अनिवार्य भूमिका की भी समीक्षा होगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें