ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में 1162 लोगों को आज लगाई गई वैक्सीन

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में आज 1162 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। लखनऊ गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत ने बताया कि आज 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों को मिलाकर 1162 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

उन्होंने बताया कि कल दिनांक 03/08/2021 को मेगा वैकसीनेशन होगा, जिसमें 3000 लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी। आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में आई लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नामित पार्षद सरबजीत सिंह ने गुरू महाराज के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने उन्हें सम्मानित किया।

तत्पश्चात उन्होंनें वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया और सुचारू रूप से चल रही व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर कर कमेटी के सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। इस कार्य में सतपाल सिंह मीत, हरविंदरपाल सिंह नीटा, हरमिंदर सिंह टीटू कुलदीप सिंह सलूजा के अतिरिक्त खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में उनके सहयोगी अध्यापक तथा गुरूद्वारा साहिब के सेवादार भी तन्मयता से इस कार्य में लगे हुए हैं।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें