बलिया की 3 और परियोजनाओं के लिए रु०1करोड़ 73 लाख 75 हजार की धनराशि की गई आवंटित

बलिया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत जनपद बलिया के तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वित्तीय वर्ष 2021 में-22 मे रू०1 करोड़ 73 लाख 75हजार  की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसे मुख्य विकास अधिकारी  बलिया के  निवर्तन पर रखे जाने की आदेश किए गए हैं। 

इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। तीन परियोजनाओं में सिकंदरपुर बलिया मार्ग से धूरी के टोला से चतुसंठी होते हुए जलालपुर सिकंदर मनियर मार्ग तक मार्ग का निर्माण कार्य, सिकंदरपुर मनियर मार्ग से चेतन किशोर मैदान होते हुए ब्रह्मस्थान राजभर बस्ती होते हुए गणपति यादव तक मार्ग का निर्माण व भूसीडीह बन्धे से फिरोजपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क तक मार्ग का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।

इन परियोजनाओं  हेतु  कुल रू०3 करोड़ 7लाख95 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय  स्वीकृति प्रदान की गई है और उसके  सापेक्ष रु०61लाख 59 हजार की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह धनराशि  नियत परियोजनाओं पर ही मानकों के अनुरूप व्यय की जाए ,इसका उपयोग किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें