इस साल 5247 वर्ष के हो जाएंगे कन्हैया

 
भगवान श्रीकृष्ण इस साल 5247 साल के हो जाएंगे और 5248 वें वर्ष मे प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणित मे जो आकलन किया गया है उसके मुताबिक भगवान कृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे। कलियुग की आयु 5117 वर्ष बताई गई है।
 
अगर इन दोनो को जोड़ लिया जाए तो कन्हैया जी की सही उम्र निकल आ शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण द्वापर के अंत में धरती पर 125 वर्ष तक रहे। उनकी इस आयु 5117 वर्ष को जोड़ दिया जाए तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5247 वां वर्ष पूर्ण कर लेंगे। 30 अगस्त को ब्रज मे मनाई जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वे 5248 वें वर्ष मे प्रवेश करेंगे। ज्योतिष गणित से इस बात की पुष्टि होती है प्राचीन निर्भय सागर पंचांग मे भी इस गणित का उल्लेख है।
 
शास्त्रों में उल्लेखित है कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म भाद्रपद माह में अष्टमी के दिन मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था इस बार 29 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 58 मिनट पर अष्टमी प्रवेश कर रही है जो अगले दिन 30 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक रहेगी ऐसे में 30 अगस्त को जन्म के समय (मध्य रात्रि) अष्टमी है तो 30 अगस्त की मध्य रात्रि मे रोहिणी नक्षत्र है 29 को स्मार्ता लोग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे 30 अगस्त को वैष्णव लोग इस उत्सव से आनंदित होगें।
 
 
! जय श्रीकृष्ण !

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें