मनोरंजन कर निरीक्षक संघ का चुनाव संपन्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मनोरंजन कर निरीक्षक संघ का चुनाव शुक्रवार को वाणिज्य कर मुख्यालय, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुआ। इस दौरान वाणिज्य कर निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा को अध्यक्ष और राघवेंद्र प्रताप सिंह को पुनः महामंत्री पद के लिए चुना गया। 

इसमें चुनाव अधिकारी मुख्यालय के वाणिज्य कर अधिकारी ब्रिज कृष्ण और रोहित श्रीवास्तव को बनाया गया था। चुनाव में अध्यक्ष एवं महामंत्री के अतिरिक्त अभिनव श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आर.के. द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतुल कुमार आर्य को उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री पर प्रियंका यादव एवं सुबोध कुमार सिंह तथा प्रवक्ता के पद के लिए आशीष यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रदेशभर से आए निरीक्षकों ने सभी को बधाई दी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें