टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने एवम मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री योगी करेंगे सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 19 अगस्त को ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। इसके अलावा युवाओं में शिक्षा, स्वावलंबन, उद्यमिता, कौशल विकास और खेलों के माध्यम से उनके विकास को लेकर 'मिशन युवा' लॉन्च किया जाएगा। 
 
योगी सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1.5 करोड़ रु और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ रु0 देकर सम्मानित करेगी। इसके अलावा पुरुष हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रु0 की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हॉकी कोच को 25 लाख रु० की राशि दी जाएगी। टीम के अन्य स्टाफ को 10-10 लाख रु० दिए जाएंगे। वहीं, वाराणसी के हॉकी  खिलाड़ी ललित उपाध्याय को 25 लाख रू की अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी

इसके अलावा ओलंपिक में पदक से चूकी महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों को 50-50 लाख रु की राशि दी जाएगी। इसके अलावा टीम के कोच को 15 लाख रु और अन्य सदस्यों को 10-10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रु की अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा कुश्ती में हिस्सा लेने वाले दीपक पुनिया को 50 लाख, गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक को 50 लाख रु की राशि दी जाएगी। इसके अलावा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 8 खिलाड़ियों को भी 25-25 लाख रु से सम्मानित किया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें