प्रदेश के तमाम जनपदों में ‘खिलाड़ी घेरा‘ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाम जनपदों में ‘खिलाड़ी घेरा‘ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की। ओलम्पिक खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक दिलाने वाले हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर ‘राश्ट्रीय खेल दिवस‘ मनाया जाता है।

उनके पुत्र अशोक को समाजवादी सरकार ने यश भारती सम्मान दिया था। प्रदेश के खिलाड़ियों में भाजपा सरकार द्वारा खेल-खिलाड़ियों की उपेक्षा से बहुत रोष है। समाजवादी सरकार के समय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम तथा कई जनपदों में मिनी स्टेडियम बने थे। झांसी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ बिछा था। खेल का बजट बढ़ा था। भाजपा सरकार ने बजट घटा दिया है और एक भी नया स्टेडियम नहीं बना। सपा सरकार में ओलंपिक तथा एशियाई खेल विजेताओं को पुरस्कार राशि भी बढ़ा कर दी गई थी। भाजपा द्वारा चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन खिलाड़ियों के हित में एक भी फैसला नहीं लिया गया। खिलाड़ी कोरोना काल में पोषण आहार, हास्टल सुविधा से भी हाथ धो बैठे। वे मजबूरी की जिंदगी जी रहे है। समाजवादी पार्टी के खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में आज झांसी के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी जुटे। समाजवादी स्पोर्ट्स विंग के प्रभारी हसनउद्दीन सिद्दीकी ने खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा की। खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों ने बैण्ड नगाड़ो के साथ शोभा यात्रा निकाली।

समाजवादी पार्टी ने आज ‘खिलाड़ी घेरा‘ के कार्यक्रम से खिलाड़ियों की आवाज उठाईं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने खिलाड़ियों के साथ बैठक की। जिला संगठन के पदाधिकारी भी इसमें मौजूद रहे। चैम्पियंस साइक्लिंग क्लब के महासचिव अनुराग बाजपेई के नेतृत्व में तमाम खिलाड़ियों ने ईको गार्डेन में घेरा बनाकर प्रदर्शन किया। साइकिल पर पोस्टर, बैनर, पैम्पलेट लेकर वे शामिल हुए। मेरठ के भामाशाह स्टेडियम में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह एडवोकेट ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बस्ती में विश्वहर्ष किसान पी.जी. कालेज के प्रांगण में खिलाड़ी घेरा में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने खिलाड़ियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा भाजपा राज में बना कुछ नहीं, सपा काल में बने स्टेडियम का नाम ही बदला गया। कासगंज में पूर्व सांसद, कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में प्रभु पार्क, नदरई गेट पर खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम हुआ। इसमें खिलाड़ियों के लिए संतुलित व पाषक आहार के अभाव और मानदेय में भेदभाव पर रोष जताया गया।

एटा में जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी की अध्यक्षता में मारहरा के एम.जी.एच.एम. मैदान पर खिलाड़ी घेरा आयोजित हुआ जिसमें आश्वासन दिया गया कि सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों को उच्चस्तर की सुविधाएं मिलेगी। जनपद बांदा में खेल मैदान राइफल क्लब में जिलाध्यक्ष विजय करण यादव के साथ खिलाड़ियों के मुद्दों पर चर्चा की गई। हरदोई में युवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाराजगंज में भी जिलाध्यक्ष आमिर हुसेन ने खिलाड़ी घेरा आयोजित किया। मुरादाबाद बिलारी विधान सभा में खिलाड़ियों को विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने सम्बोधित किया। हापुड़ में, वाराणसी में, बस्ती, सिद्धार्थ नगर में भी आयोजन हुए। समाजवादी कुटिया जौनपुर में संचालक ऋषि यादव ने बच्चों के लिए छोटी दूरी की दौड़, कबड्डी, खोखो जैसे खेलों का आयोजन किया। कुटिया के सबसे कम उम्र के पहलवान अनुभव चौहान को गोद लिया गया। जनपद बागपत के तहसील बड़ौत गांव शबगा में लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार ने सन् 22 में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

चित्रकूट में जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव के साथ खेल समस्याओं पर चर्चा हुई। जनपद भदोही के मुंशी लाटपुर ज्ञानपुर स्टेडियम में जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने, आगरा में महानगर अध्यक्ष कुलदीप बाल्मीकि ने, छात्र सभा के महासचिव सिराज हुसैन ने, उरई जालौन में इन्दिरा स्टेडियम में जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने खिलाड़ियों से संवाद किया। खजनी विधानसभा गोरखपुर ग्राम खुटमार कुश्ती के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर भाजपा के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।जनपद मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों को सम्मान किया। जसवंत नगर के ग्राम मदनपुर में समाजवादी निःशुल्क पाठशाला के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने भी कार्यक्रम आयोजित किया। बेल्थरा रोड बलिया पर भीमपुरा कालेज ग्राउंड एवं बहादुरपुर की फील्ड पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत ममता चंद्रा ने खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम किया। 

मिर्जापुर में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद ने, बागपत में पूर्व राज्यमंत्री हाजी तशबुद्दीन चैधरी ने संवाद किया। पड़रौना के ग्राम सभा मिश्रौली बाजार के ग्राम सभा सिरसिया दीक्षित में, प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधान सभा क्षेत्र में घेरा कार्यक्रम हुआ। कानपुर ताइक्वांडो स्पोर्ट एसोसिएशन ने ज्ञापन सौंपा। मऊ में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से संवाद किया। महानगर समाजवादी पार्टी गोरखपुर में सेंट एंड्रूज कालेज क्रिकेट ग्राउंड पर खिलाड़ी घेरा का आयोजन महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, सिंहासन यादव ने किया। इसमें ध्यान चंद के शिष्य मोहम्मद इमरान गुरू अन्तर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी एवं कोच मुख्य अतिथि रहे। इटावा में गोपाल यादव जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों के साथ संवाद किया और भाजपा सरकार में उनकी उपेक्षा पर रोष जताया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें