उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना कहा मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रही सपा- केशव प्रसाद मौर्य

सीतापुर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सड़कों का जो निर्माण हुआ है उसे जनता को बताने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा सरकार में बिजली सड़कें और शिक्षा व्यवस्था बेहतर से बेहतरीन हुई है। भाजपा सरकार का लक्ष्य सिर्फ सुशासन है। यह बातें उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग/सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर हुआ। जिसके बाद जिलाध्यक्ष अचिन मल्होत्रा, सीतापुर सांसद राजेश वर्मा, मिश्रिख सांसद अशोक रावत व विधायकों ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। बटन दबाकर लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम की कुल 327 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता ने भाजपा पर भरोसा दिखाया है और आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर बेहतरीन प्रदर्शन कर भाजपा सरकार 300 से अधिक सीटें लाने का कार्य करेगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की वह किसी को मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने से रोक नहीं सकते। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते हैं कि वह 400 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे।

उनका यह सपना, सपना ही रह जाएगा। सपा सरकार में कभी सुशासन का राज नहीं हो पाया जनता हरदम परेशान रही इसके बावजूद उन्हें लगता है वह यूपी में 400 से अधिक सीटें ला सकते हैं। मौर्य ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आगामी चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा दिखाकर फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी। पिछले चुनावों में माननीय नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बुआ भतीजा एक तक हो गए फिर भी जनता ने उनको नकार दिया। इस बार फिर विपक्ष एकजुट होने का प्रयास तो कर रहा है लेकिन वह सफल नहीं हो सकता। माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 100 में से 60 प्रतिशत हमारा है और 40 में भी बटवारा है। उप मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर में लोक निर्माण विभाग के 146.46 करोड़ की लागत के 190 कार्यों का लोकार्पण किया जिनकी लम्बाई 282 किमी. है।

उन्होंने 338.90 करोड़ रूपये लागत की 136 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिनकी लम्बाई 301 किमी. है। उपमुख्यमंत्री ने उ0प्र0 सेतु निर्माण निगम की 54.44 करोड़ रूपये की लागत की एक परियोजना का लोकार्पण भी किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 539.80 करोड़ रूपये लागत की 584 किमी. लम्बाई की 327 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। माननीय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा की जल्द ही कैंची पुल सेतु निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही गोला संपर्क मार्ग को बाईपास बनाया जाएगा। इसी के साथ बिसवां-सिधौली मार्ग, महमूदाबाद से बाराबंकी मार्ग को चैड़ीकरण कराया जाएगा। सकरन में जल्द ही पुल बनने के साथ अन्य कई कार्य कराए जाएंगें। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों के संपर्क में रहकर जल्द से जल्द परियोजनाओं को पूर्ण कराने का कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यकर्ता से बड़ा कोई नहीं वह भाजपा कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को सुनें और उनका निवारण प्राथमिकता पर किया जाए।

उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल में है या गए प्रदेश से बाहर भागने का कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा ने उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सीतापुर के लिए या गौरव का क्षण है जो इतनी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण एक साथ हो रहा है। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जिले की सड़कों का और भी बेहतर विकास होगा। मिश्रिख विधायक अशोक रावत ने कहा की माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीतापुर जनपद के लिए जो कार्य किए हैं वह सराहनीय है। जिला अध्यक्ष मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सड़कों का जो विकास हुआ है वह आगे भी निरंतर जारी रहेगा। जिससे सीतापुर की अलग पहचान बनेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें