नवयुवकों के लिये ज़रुरी है आजादी का अमृत महोत्सव

लखनऊ भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता पत्र सूचना कार्यालय के एडीजी आर.पी.सरोज ने की। वेबिनार में आजादी के अमृत महोत्सव की आवश्यकता पर चर्चा की गयी

वेबिनार को संबोधित करते हुये कमांडर वीके जेटली ने कहा कि पिछले 75 वर्षो में भारत की बहुत सी उपलब्धियां रही है। उन्होंने कहा कि कुछ ही वर्षो में हम आजादी की स्वर्ण जयंती मनायेगें तब तक हमारी कोशिश ये रहेगी कि भारत विश्व गुरु बन जाये। उन्होंने कहा कि ये आवश्यक है कि नई पीढी देश के लिये जान तक न्यौछावर कर देने वाले क्रांतिकारियों के स्वाभिमान और बलिदान के बारे में जाने। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से आने वाली पीढी में देशभक्ति के जज्बात पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि एक परिवार और एक साधारण नागरिक के तौर पर हमें अपने बच्चों को रोज आजादी के महानायको में किसी एक की कहानी उन्हें सुनानी होगी  इससे हम भी आजादी के अमृत महोत्सव में सक्रिय रुप से लीन हो जायेगें।

उन्होंने सुझाव दिया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्राथमिक स्कूलो में क्विज करायी जानी चाहिये। प्रतियोगिताये करायी जानी चाहिये, उन्होंने कहा कि भले ही स्कूल में साइंस और तकनीक की पढाई होती है लेकिन हर रोज पांच मिनट निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव को देना चाहिये। नेहरु युवा केंद्र के डायरेक्टर एन के सिंह ने वेबिनार को संबोधित करते हुये बताया कि नेहरु युवा केंद्र आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पूर्ण रुप से योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र द्वारा 13 अगस्त से 2 अक्टूबर तक फिट इंडिया फ्रीडम रन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों में जिला स्तरीय दौड़ के उपरांत जिले के 75 गांवों व ब्लाक में नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस तथा युवा क्लब पदाधिकारियों द्वारा दौड़ कराई जा रही है। नेहरू युवा केंद्र के डायरेक्टर नंद कुमार सिंह ने  बताया कि जिला व गांव स्तरीय दौड़ में जन प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृत कर्मियों, योग एवं खेल से संबंधित महानुभावों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को निमंत्रित किया जा रहा है।

देश वासियों विशेषकर युवाओं में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दौड़, योग, व्यायाम, खेल आदि गतिविधियां शामिल हैं। वाराणसी हिंदू विश्वविद्दालय के प्रोफेसर बाला लखेंद्र  ने वेबिनार को संबोधित करते हुये कहा कि आज हमारे पास विश्व स्तर की आधुनिक शिक्षा है। भारत सरकार और राज्य सरकारों के माध्यम से हमने बहुत सी उपलब्धिया हासिल की है। उन्होंने कहा कि भारत में 479 रेडियो स्टेशन 90 प्रतिशत आबादी कवर कर रहे हैं। एलपीजी की बात करें तो...पहले एलपीजी का कनेक्शन लेने के लिये बड़े अधिकारियों की सिफारिश की ज़रुरत होती ती.. लेकिन अब हर घर एलपीजी कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि हमें आजाद भारत के 75 वर्ष की यात्रा पर गर्व है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर काशी विश्व विद्दालय में प्रति दिन 75 पौदे लगाये जा रहे है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें