तिरंगे की रौशनी से जगमगाया लाल चौक

  
श्रीनगर। आजादी का महोत्सव देश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर में भी मनाया जा रहा है और अबकी बार जम्मू कश्मीर गवर्नमेंट ने खास तौर पर तैयारियां की है। जम्मू कश्मीर को भी कार्यक्रम से पहले तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर के लाल चौक पर मौजूद क्लॉक टॉवर (घण्टाघर) को शनिवार को तिरंगे के रंग से रौशन किया गया। 
 
तिरंगे के रंग की रौशनी से जगमगाता हुआ क्लॉक टावर देशप्रेम की मिसाल पेश कर रहा है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता अपने हाथों से तिरंगा झंडा बना रही हैं। एक वक्त ऐसा था जब श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, वहीं अब 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल चौक घंटाघर तिरंगे की रोशनी से नहाए हुए है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं, उनमें से एक बदलाव यह भी है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें