चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये देशवासियों को धोखा दे रही है भाजपा- अखिलेश यादव

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभायेगी। भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है।

व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है। सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा।भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दुःख दिया है।

भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है। देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नही है, उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें