समय और संसाधन का दुरूपयोग कर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है भाजपा ने- अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल 05 अगस्त 2021 को समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता रहे जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में राजधानी में साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। दो हजार से ज्यादा युवा कल राजधानी की सड़कों पर समाजवादी पार्टी के झण्डों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साइकिल चलायेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 05 अगस्त 2021 की साइकिल यात्रा को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन इस पूरी अवधि में विकास तो कहीं दिखा नहीं हर तरफ तबाही ही दिखाई दी हैं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समय और संसाधन का दुरूपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। यादव ने कहा कि भाजपा ने राजनीति की गरिमा को बहुत क्षति पहुंचाई है। झूठ और पाखण्ड के सहारे उसने वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को बरगलाने का काम हो रहा है। विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने एक ईंट नहीं रखी। समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना काम बताकर अपने दिन बिताए है।

ऐसी कोई सरकार नहीं दिखी है जिसके समय उत्तर प्रदेश प्रगति की ओर बढ़ने के बजाय उल्टी दिशा में पिछड़ता गया हो। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष का निर्णय किया है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर लगाये गए तीन काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर संघी प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतों के खिलाफ जनरोष दर्ज करना है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें