इंदिरा पॉइन्ट पर स्वर्णिम विजय वर्ष समारोह सम्‍पन्‍न


स्वर्णिम विजय वर्ष विजय ज्‍योति को निकोबार द्वीप समूह की इसकी यात्रा के एक हिस्‍से के रूप में देश के सबसे दक्षिणी सिरे इंदिरा पॉइन्ट पर 22 अगस्त, 2021 को ले जाया गया। अंडमान और निकोबार कमान के सशस्त्र बल के जवानों ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और महत्वपूर्ण अवसर को यादगार बनाने के लिए यहां से मिट्टी भी एकत्र की।

विजय ज्‍योति ने अब मुख्य भूमि की अपनी आगे की यात्रा से पहले उचित विदाई के लिए पोर्ट ब्लेयर की यात्रा शुरू कर दी है। विजय ज्‍योति की यात्रा पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में उत्‍तर से दक्षिण तक है, जो स्वर्णिम विजय वर्ष की भावना को याद दिलाती है। स्‍वर्णिम विजय वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के 50 वर्ष पूरा होने की स्‍मृति में मनाया जा रहा है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें