बीते चौबीस घंटे में 1.02 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं


पिछले 24 घंटों में 1,02,22,525 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 87 करोड़ (87,07,08,636) के ऐतिहासिक पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 84,62,957 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।

पिछले 24 घंटों में 26,030 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,29,58,002 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.81% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 93 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। देश में 201 दिन बाद दैनिक नए मामले 20 हजार से कम दर्ज हुए। पिछले 24 घंटे में 18,795 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,92,206 सक्रिय रोगी हैं।

वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.87% हैं।देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 13,21,780 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.57 करोड़ (56,57,30,031) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.88 प्रतिशत है जो पिछले 95 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.42 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 29 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 112 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें