11 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रू 09 करोड़ 86 लाख 55 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में बुन्देलखण्ड विकास निधि योजना के अन्तर्गत जनपद-बांदा/हमीरपुर की 11 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु रू 09 करोड़ 86 लाख 55 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है।
 
इन 11 परियोजनाओं में 08 बांदा की तथा 03 हमीरपुर के कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि धनराशि केवल निर्धारित परियोजनाओं पर मानक और विशिष्टयों के अनुरूप ही व्यय की जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाय। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्याे को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए तथा शासनादेश में दिये गये निर्देशों को अक्षरसः अनुपाल सुनिश्चित किया जाय।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव!

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।