मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना के तहत 18 मार्गों का कार्य हुआ पूरा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित मेजर ध्यानचंद योजना के तहत मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है, इस योजना के तहत प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के घरों /गांव तक सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य कराए जाने का प्राविधान है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत 21 मार्गों का चयन किया गया, जिसमें से 18 मार्गों का कार्य विभिन्न जनपदों में पूर्ण किया जा चुका है।

जनपद मथुरा में पवन कुमार शर्मा( तलवारबाजी'/ राष्ट्रीय स्तर ) आशीष गौतम (तलवारबाजी/ राष्ट्रीय स्तर )कु0 ईषा धनगर( जूडो /राष्ट्रीय स्तर) व जीतू  गोला( तलवारबाजी/ राष्ट्रीय स्तर )जनपद शामली में प्रवीण कुमार (क्रिकेट )जनपद बागपत में वरुण पहलवान (राष्ट्रीय खिलाड़ी) , कु0कोमल शर्मा (राष्ट्रीय खिलाड़ी )व कु0 तन्या चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी ) तनु राठी (राष्ट्रीय खिलाड़ी ), छवि तोमर  (राष्ट्रीय खिलाड़ी)  रायबरेली  में सुधा सिंह( अंतरराष्ट्रीय एथलीट) जनपद गाजियाबाद में आकांक्षा बंसल (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बुलंदशहर में अभिषेक (राष्ट्रीय खिलाड़ी), देवरिया में डा0आर 0पी0सिंह( अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ),बाराबंकी में कविता यादव (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) मथुरा में कु0वैदेही मिश्रा( राष्ट्रीय खिलाड़ी)  बुलंदशहर में  भुवनेश कुमार व  शांति स्वरूप ( दोनों अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों) के गांव /घर तक सड़कों की मरम्मत व नए मार्गों का निर्माण कराया जा चुका है ।आगरा में दीप्ति शर्मा (महिला क्रिकेट) ,बुलंदशहर में सतीश कुमार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी )तथा मेरठ में रवि कुमार (अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज )के गांव/घर तक सड़क बनाने का कार्य प्रगति पर है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें