कोविड-19 की कुल टीकाकरण कवरेज 68.46 करोड़ से अधिक


एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप मेंभारत में टीकाकरण कवरेज ने कल 68 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया। पिछले 24 घंटों में 71,61,760 वैक्सीन की खुराक देने के साथभारत की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज सुबह बजे तक अनंतिम रिपोर्टों के अनुसार 68.46 करोड़ (68,46,69,521) के संचयी आंकड़े को पार कर लिया है।

इन उपलब्धि को 71,39,683 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 24 घंटों में 38,091 रोगियों के स्वस्थ होने से स्वास्थ्य लाभ लेने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,21,38,092 हो गई है। परिणामस्वरूपभारत में स्वस्थ होने की दर 97.42% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले लगातार 70 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24घंटे में 42,766 नए मामले सामने आए। वर्तमान में सक्रिय मामले 4,10,048 हैं। वर्तमान में यह सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 1.24% हैं। देश भर में जाँच क्षमता का विस्तार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,47,476 जाँच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 53 करोड़ (53,00,58,218) जाँच की गई हैं। देश भर में जाँच क्षमता को बढ़ाया गया है, पिछले 72 दिनों से साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3 प्रतिशत से कम रहते हुए 2.62 प्रतिशत बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.45प्रतिशत है। लगातार 90 दिनों से दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें