कोविड-19 का कुल टीकाकरण कवरेज 81.85 करोड़ से हुआ अधिक

 
पिछले 24 घंटों में 96,46,778 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 81.85 करोड़ (81,85,13,877) के पार पहुंच गया है।
 
इस उपलब्धि को 80,35,135 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। पिछले 24 घंटों में 34,469 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,27,49,574 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.75% है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 86 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 26,115 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 3,09,575 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.92% हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,13,951 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 55.50 करोड़ (55,50,35,717) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 2.08 प्रतिशत है जो पिछले 88 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.85 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 22 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 105 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें