श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 50वें समागम के उपलक्ष्य में सजेगा दीवान

लखनऊ। श्री गुरू तेगबहादुर जी महाराज के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी का 50वां (गोल्डन जुबली) सालाना समागम एवं गुरूद्वारा नाका हिंडोला में "निशुल्क मेडिकल कैम्प" के सम्बन्ध में। श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के 50वें (गोल्डन जुबली) सालाना समागम के उपलक्ष्य में दिनांक-01अक्टूबर रात्रि 6.30 बजे से 10 बजे तक एवं 02 अक्टूबर 2021को पर प्रातः 5.30 बजे से 02 बजे तक दीवान सजेगा, जिसमें पंथ प्रसिद्ध रागी जत्था भाई सुरिन्दर सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब एवं प्रचारक बाबा बंता सिंह जी मुंडा पिंड पंजाब वाले विशेष रूप से पधार रहे हैं।
 
मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखदेव सिंह जी कथा व्याख्यान एवं हजूरी रागी भाई राजिन्दर सिंह, माता गुजरी सत्संग सभा की सदसयाऐं, सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के सदस्यों, के.के.एन.एस. गुरमति गुरमति संगीत अकेडमी व सिमरन साधना परिवार के बच्चों द्वारा शबद कीर्तन गायन किया जायेगा। 02 अक्टूबर को 11.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक गुरुद्वारा साहिब में एक निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा। निःशुल्क मेडिकल कैम्प की जानकारी देते हुए लखनऊ गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने बताया कि इस मेडिकल कैम्प में अजन्ता हॉस्पिटल के वरिष्ठ डाक्टरों की टीम जिसमें डाक्टर पूजा धौंन एम. डी. (रिहयुमाटोलोजि), डाक्टर रिशी द्विवेदी एम.अस.-एफ. एन. एस.(आर्थो एवं स्पाइन), डाक्टर पियूष ठाकुर एम.डी.(गैस्ट्रो),  डाक्टर आशीष जायसवाल एम.डी.(फिजीशियन एवं पुलमोनरी मेडिसिन), डाक्टर कानुप्रिया एम.एस. (गाइना), डाक्टर प्रतीक राय एम.एस.(ई.एन.टी.) की देखरेख में मरीजों की निशुल्क जाँच की जायेगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम कृपाल सिंह ऐबट एवं सोसाइटी के सदस्यों की देखरेख में होगा।समाप्ति के पश्चात संगत में गुरू का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया जायेगा। आप से अनुरोध है कि इस समाचार को अपने सम्मानित समाचार पत्र में उचित स्थान दें एवं अपने छायाकार को भेजने की कृपा करें।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें