सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों के हित के लिए लड़ते रहेंगे- चित्रवीर सिंह

रायबरेली। भारतीय डाक विभाग के नेशनल यूनियन रायबरेली के मंडल मंत्री चित्रवीर सिंह कल 31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में डाक विभाग के कर्मचारियों ने विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन 1 नवंबर 2021 को घंटाघर प्रधान डाकघर में आयोजित किया। 

लेखाकार प्रधान डाकघर अशोक कुमार मौर्या ने चित्र वीर सिंह के कार्यकाल को सराहा एवं यूनियन सचिव की भूमिका निभाने के साथ-साथ विभागीय दायित्वों के सकुशल निर्वहन के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर श्रद्धानंद मिश्रा ने कहा कि चित्र वीर सिंह के लिए डाक विभाग के कर्मचारियों का हित एवं उनकी समस्याओं का निराकरण के साथ-साथ विभाग हित सर्वोपरि था, कर्मचारी संघ और प्रशासन के बीच में जो सामंजस्य उन्होंने स्थापित किया वह अनुकरणीय है। नेशनल यूनियन संघ के सचिव राज किशोर वर्मा ने चित्र वीर सिंह के कार्यशैली को सराहते हुए कहा कि भले ही सिंह हम सबके बीच से रिटायर होकर जा रहे हैं लेकिन उनके किए गए काम हमेशा ही कर्मचारियों के दिलों में बसे रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सुशील शुक्ला ने चित्र वीर सिंह के कई प्रकरणों का उल्लेख करते हुए नम आंखों से उन्हें विदाई देते हुए बधाई दी। सभी कर्मचारियों ने रिटायर हुए कर्मचारी नेता का माल्यार्पण करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए डाक विभाग के लेखाकार ओम शंकर शुक्ला, सेवानिवृत्त कर्मचारी रज्जन लाल, रेहान अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान डाकघर लेखाकार अशोक मौर्य रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर श्रद्धानंद मिश्रा ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखाकार मंडलीय कार्यालय अभिषेक त्रिपाठी रहे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें