भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से करेंगे प्रदेश प्रवास की शुरुआत

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका तय करने के लिए प्रदेश प्रवास के लिए निकले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। जहां पर रामलला का दर्शन पूजन के बाद युवाओं के समागम में शामिल होंगे। राम कथा पार्क भारतीय जनता पार्टी के युवा का समागम का आयोजन किया जा रहा है।
 
इसमें शामिल होने के लिए बेंगलुरु दक्षिण के बीजेपी सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश प्रवास की शुरुआत के लिए अयोध्या पहुंचेंगे 12 बजे अयोध्या उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा तो वही 1 बजे युवा समागम में शामिल होंगे इसके बाद अयोध्या में रामलला के दरबार में दर्शन पूजन करेंगे।
 
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश प्रवास का कार्यक्रम अयोध्या से प्रारंभ करेंगे। इसके लिए आज अयोध्या पहुंच रहे हैं जहां सरयू तट स्थित राम कथा पार्क में बड़ी संख्या में युवाओं को संबोधित भी करेंगे। वहीं जानकारी दी कि बेंगलुरु के सांसद है राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कि पहली बार अयोध्या पहुंच रहे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें