डॉ महेंद्र सिंह ने सृजन सम्मान के साथ साहित्यगंधा पुस्तक का किया विमोचन

लखनऊ। यू0पी0 प्रेस क्लब एवं सहित्यगंधा द्वारा आज '114 वां सृजन सम्मान' मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह व सर्वेश अस्थाना, हसीब सिद्दीकी,शिव शरण सिंह, मुकुल महान ने वरिष्ठ व्यंग्यकार श्याम मिश्र को दिया। साथ ही 'साहित्यगंधा' के अमृत विशेषांक का लोकार्पण भी किया।
 
वर्षा श्रीवास्तव के संयोजन एवं संचालन में शिव भजन कमलेश की वाणी वंदना के साथ उत्कर्ष उत्तम, मंजूषा श्रीवास्तव, उत्तम सोनी, गोविंद गज़ब,आशुतोष शुक्ल सरला शर्मा, डॉ शोभा त्रिपाठी, रेनू द्विवेदी,संध्या त्रिपाठी, अरविंद झा, प्रिया सिंह, हरि फैजाबादी, कमल किशोर भावुक, पंकज प्रसून, केवल प्रसाद सत्यम, आर बी शर्मा, योगी योगेश, प्रतिभा गुप्ता, रजनी राय, सुभाष रसिया, अशोक अवस्थी, रेनू वर्मा, विनोद शुक्ल, शीला वर्मा, राजीव वत्सल, सोमनाथ कश्यप,संतोष सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने काव्यपाठ किया।
 
अध्यक्षता हसीब सिद्दीकी अध्यक्ष यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने किया इस अवसर पर लखनऊ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिव शरण सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह, यूपी प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव इफ्तिदा भट्टी, आदि उपस्थित थे। प्रेम कांत तिवारी महामंत्री यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें