ऐशबाग जल संस्थान में विराजे गणपति महाराज

लखनऊ। गणपति राखो मेरी लाज, पूरन कीजौ मेरे काज... गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश उत्सव का कार्यक्रम ऐशबाग जल संस्थान स्थित शिव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच मंदिर प्रांगण में विघ्नहर्ता गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना की गईं।

भक्तों ने गणेशजी का पूजन कर रिद्धि-सिद्धि से सभी के लिए घरों में सुख समृद्धि रहे इसके लिए मंगलमूर्ति से प्रार्थना की। इस मौके पर संयोजिका अनामिका मिश्रा एवं बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों, बेलपत्र, गुब्बारों से मंगलमूर्ति का अलौकिक श्रृंगार कर विघ्नहर्ता गौरी पुत्र गणेश कर दरबार सजाया गया। सायंकाल में मंदिर समिति की महिला मंडली एवं भक्तों ने सुन्दर-सुन्दर भजनों से विघ्नहर्ता गणपत को रिझाया।

मंदिर में गूंजते भगवान गणेश के कर्णप्रिय भजनों ने माहौल को भक्ति के सागर में डुबोये रखा। इस मौके पर कृष्ण-राधा, शिव-पार्वती, गणपति स्वरूप बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भक्तगणों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रविवार सुबह 10 बजे मनौती के राजा गणपत महाराज का कुड़िया घाट पर विसर्जन किया जाएगा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें