संपत्ति विभाग के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान हुयी मौत पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संपत्ति विभाग के ड्राइवर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए। आरोप है की मेडिकल छुट्टी लेने के बावजूद मंत्री नारायण राणे के साथ ड्यूटी पर लगाया गया। परिजनों ने विभाग के अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार वर्मा राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। जब केंद्रीय मंत्री नारायण राणे लखनऊ आए तो अशोक कुमार की ड्यूटी भी लगा दी गई। ड्यूटी के दौरान ही अशोक को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद अधिकारी की गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अशोक की तबीयत खराब थी, जिस कारण वो मेडिकल लीव पर थे, लेकिन जब नारायण राणे आए तो मेडिकल छुट्टी के बावजूद अशोक को जबरदस्ती बुलाया गया।
 
परिजनों ने संपत्ति विभाग के मोटर इंचार्ज अमरीश श्रीवास्तव पर आरोप लगाया है कि वो अशोक की बीमारी के बारे में जानते भी थे, उसके बावजूद उन्होंने फोन कर जबरदस्ती बुलाया और न आने पर सस्पेंड करने की धमकी की। जिस कारण अशोक को मजबूरन ड्यूटी करने जाना पड़ा।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें