अयोध्या में दशहरा पर जुटेंगे देश के धनुर्धारी, साधेंगे रावण पर निशाना

अयोध्या। रामलला मंदिर निर्माण तेज गति से हो रहा है। राम मंदिर निर्माण जिस तेज गति से बढ़ रहा है प्रभु दर्शन की चाह भी श्रद्धालुओं को बैचन कर रही है। अब जैसे जैसे त्योहारों का सीजन आ रहा है अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो रही है। इस बार भी विशेष किस्म की रामलीला का आयोजन होगा।

दीपोत्सव की तैयारियां पूरे जोर पर हैं। इन्ही के बीच अयोध्या में दशहरा के मौके पर पर देश—प्रदेश के धनुर्धारी जुटेंगे और रावण पर निशाना साधेंगे। भगवान राम के साथ-साथ ये धनुर्धर बुराई का नाश करने में भगवान के साथ रहेंगे। अयोध्या में 13 से 16 अक्टूबर के बीच तीरंदाजी महोत्सव होगा। 15 अक्टूबर को दशहरा त्योहार है।अयोध्या में 13 अक्टूबर से तीरंदाजी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर को समर्पित इस तीरंदाजी महोत्सव में देश के टॉप-16 तीरंदाज और प्रदेश के टॉप-16 तीरंदाजों को आमंत्रित किया जाएगा। इस महोत्सव में लक्ष्य भेदने का मुकाबला देश के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों और उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 16 तीरंदाज के बीच होगा। यह सभी तीरंदाज सीनियर वर्ग के होंगे।

इस महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीरंदाज को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर के खिताब नवाजा जाएगा। तीरंदाजी महोत्सव में कंपाउंड, रिकर्व और इंडियन राउंड तीनों इवेंट होंगे। 14 लाख रुपए के नगद पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे।अयोध्या में तीरंदाजी महोत्सव के बीच ही 15 अक्टूबर को दशहरा पड़ेगा। इस दिन रावण दहन किया जाता है। रामलीला में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले कलाकार तीर से रावण को जलाते हैं। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा बताते हैं कि, खेल में हर तीरंदाज के लिए उनका लक्ष्य उस रावण की तरह ही है जिसे वह सटीक भेदना चाहते हैं। वही उनका पहला और अंतिम लक्ष्य भी होता है। जिसमें वह चूकना नहीं चाहते। तीरंदाजी महोत्सव में देशभर के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाजों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इस महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें