प्रदेश में एक वंश और एक परिवार ने राज्य को लुटा- स्वतंत्र देव सिंह

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव होने के साथ राजनीतिक पार्टियों की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। अयोध्या पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है कि एक वंश और एक परिवार ने पूरे राज्य को लूटा और अब प्रदेश को सर्फ ईमानदार और परिश्रमीक नेतृत्व चाहिए।

दरसल आज ओबीसी वर्ग के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अयोध्या में बुलाई गई थी। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या पहुंचे। जहां राम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी दर्शन पूजन भी किया।पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, बनवासी के खुशहाली की बात करती है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भरपेट भोजन मिले, रहने को छत मिले, शिक्षा फ्री आवास फ्री हो, चिकित्सा फ्री मिले उसके लिए नरेंद्र मोदी एक एक कदम आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं कहा कि सपा-बसपा की बात क्या करना है जो एक वंश और एक परिवार ने पूरे राज्य को लूटा है और एक खानदान ने भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा किया है और पूरे राज्य को लूटा है। प्रदेश को एक इमानदार व्यक्ति और परिश्रमिक नेतृत्व चाहिए जो गरीबों की चिंता कर सके गुंडागर्दी को समाप्त कर सके और गरीबों की खुशहाली कर सकें और 12 बजे रात में जब कोई बेटी निकले तो सम्मान के साथ अपने घर पहुंच जाएं ऐसा नेतृत्व किसी के पास है तो योगी और मोदी ही है।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें