पुलिस सेवा पूर्ण होने पर विदाई समारोह का किया गया आयोजन
कानपुर देहात। पुलिस सेवा पूर्ण होने पर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात केशव कुमार चौधरी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे 04 पुलिस कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया एवं पुष्प माला पहनाकर भाव-भीनी विदाई देते हुए, इनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारीगणों में उ0नि0 उदयवीर सिंह थाना रूरा, उ0नि0 गिरीश सिंह थाना भोगनीपुर,
उ0नि0 लाल प्रभाकर थाना सिंकदरा और फाल्बर मान सिंह पुलिस लाइन को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया एवं पुष्प माला पहनाकर भाव-भीनी विदाई दी गयी।